Skip to content
Friday, 23 October 2026
भोपाल

पीएम स्वनिधि योजना में उल्लेखनीय कार्य हेतु मध्यप्रदेश सम्मानित

1 min read
Text Size:

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री  हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में पीएम स्वनिधि योजना में उल्लेखनीय कार्य करने पर मध्यप्रदेश को सम्मानित किया है। अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास  अवधेश शर्मा ने सम्मान प्राप्त किया। इस दौरान सचिव आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय  मनोज जोशी भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि पीएम स्वनिधि योजना में मध्यप्रदेश देश में नंबर एक पर है। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में नगरीय विकास की सभी योजनाओं में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। इस उपलब्धि पर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की सराहना की है।

पीएम स्वनिधि योजना में प्रगति 109 प्रतिशत

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में कुल 7 लाख 31 हजार 517 प्रकरण स्वीकृत हो चुके हैं। इनमें से राज्य को आवंटित लक्ष्य 6 लाख 48 हजार 850 के विरूद्ध 7 लाख 8 हजार 894 प्रकरणों में ऋण वितरित किया जा चुका है। योजना में प्रगति का प्रतिशत 109.25 है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply