Skip to content
Friday, 23 October 2026
भोपाल

स्वच्छता से नगर की प्रतिष्ठा और गौरव बढ़ता है

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल गौरव दिवस पर नगर वासियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए ईदगाह हिल्स की हेमू कालानी कॉलोनी प्रभु नगर पहुँच कर घरों से सूखे और गीले कचरे के डब्बे कचरा वाहन में डाले तथा रहवासियों से स्वच्छता में सक्रिय सहयोग की अपील की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान का रहवासियों ने आरती उतार कर स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू करने के लिए उनका आभार माना। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्षेत्र के निवासियों से स्वच्छता के संबंध में बातचीत करते हुए कहा कि स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए स्वच्छता आवश्यक है। स्वच्छता से वार्ड, मोहल्ले और नगर की प्रतिष्ठा और गौरव बढ़ता है। स्वच्छता के लिए सरकार और समाज का परस्पर सहयोग आवश्यक है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग, महापौर श्रीमती मालती राय और पूर्व महापौर  आलोक शर्मा भी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply