Skip to content
Friday, 23 October 2026
भोपाल

गौरव दिवस पर एक जून को अगले वर्ष से रहेगा अवकाश

2 min read
Text Size:

भोपाल के इतिहास पर केंद्रित शोध संस्थान स्थापित होगा

भोपाल गेट पर फहराया तिरंगा और शहीदों को नमन किया

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अगले वर्ष से भोपाल गौरव दिवस पर एक जून को भोपाल में अवकाश रहेगा। आने वाली पीढ़ी भोपाल के इतिहास से रू-ब-रू हो सके, इस उद्देश्य से भोपाल के इतिहास पर केंद्रित शोध संस्थान की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल गौरव दिवस पर भोपाल गेट पहुँच कर सफाई मित्रों का सम्मान किया। उन्होंने भोपाल विलीनीकरण दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि असंख्य लोगों के बलिदान और वीर सपूतों के संघर्ष के परिणामस्वरूप देश की स्वतंत्रता के 2 साल बाद एक जून 1949 को भोपाल, भारत का अभिन्न अंग बना।
147 Views
What do you think?

Leave a Reply