Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना”

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण और योजना के संबंध में उनसे चर्चा भी की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरी बहनें आत्मविश्वास से भरी रहें और आत्मसम्मान से जियें, इसलिए मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन किया गया है। यह योजना न सिर्फ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनेगी बल्कि बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहन भी बनेगी। सीएम श्री चौहान ने कहा कि इस योजना के माध्यम से पात्र बहनों के खातों में प्रतिमाह 1 हजार रुपये और वर्ष में 12 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। 10 जून से खातों में पैसे आना शुरु हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम सभी मिलकर बहनों तक स्वीकृति पत्र पहुंचाएंगे ताकि मेरी इन बहनों को दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े, परेशान न होना पड़े।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply