Skip to content
Friday, 16 October 2026
खरगोन खेल

फुटबॉल में अब लड़किया भी दे रहे ही लडको को टक्कर

2 min read
Text Size:
खरगोन :- शिक्षा और रोजगार के बाद अब खेल के क्षेत्र  में भी लड़कियां लड़कों के बराबर खेलो में हिस्सा ले रही है । डी आरपी लाइन फुटबॉल मैदान पर आयोजित समर केंप में लडको के साथ लड़कियों की भी फुटबॉल खेल की बारीकिया सिख रही है ।
 विश्व के समस्त देशो में फुटबॉल खेल सबसे ज्यादा खेला जाने वाला मशहूर खेल है।  अरबों लोग फुटबॉल खेल  के प्रशसंक भी की दुनिया भर में है । इसलिए  फुटबॉल खेल को खेलो का राजा कहा जाता है । जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष गौरव निखोरिया ने बताया की  खरगोन में  अब फुटबॉल लडको तक ही सीमित नहीं रहा है लड़किया भी इस खेल में अपना जोहर दिखा रही है ।   90 मिनिट के इस दमखम वाले खेल में  खरगोन की बेटिया  राज्य और राष्ट्रीय स्तर  पर खेल कर जिले का नाम रोशन कर चुकी है ।
ओपन सीनियर नेशनल ,जूनियर नेशनल ,  स्कूल नेशनल , बीच सॉकर नेशनल , फुटसल नेशनल  , फुटबॉल खेल के सभी फार्मेट में खरगोन जिले के खिलाड़ी अब प्रदेश में अपनी पहचान बनाने लगे है । जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र हिरवे ने बताया की  इस वर्ष समर केंप में करीब खरगोन नगर  की करीब 45 बेटियों  अपना पंजीयन कराया  जो प्रतिदिन सुबह 5 से 9 बजे तक और शाम 5 से 7 बजे तक नियमित कड़ी मेहनत कर फुटबॉल सिख रही है ।
जिला फुटबॉल एसो . के नई बॉडी के गठन के बाद से जिले में फुटबॉल खेल के प्रति खिलाड़ीयो की रुचि बड़ी है।  1  वर्ष के कार्यकाल में ही जिले में  खरगोन, बड़वाह, सनावद, भगवानपुरा, महेश्वर, कसरावद ,  से करीब 12 कल्ब पंजीकृत हुवे    । जिसमे करीब  380 से अधिक खिलाड़ी नियमित फुटबॉल खेल  सिख रहे है । खरगोन में ऋषभ जोशी, अज्जू मंडलोई, नितेश राठौर, शिल्पा सोनी, कल्याणी भावसार, बच्चो को फुटबॉल सीखा रहे हे । वही बड़वाह में अर्पित मालवीय और चैरी, सनावद में राहुल बंसल, अभिजीत तोमर , भगवानपुरा में विजय पाटिल,  महेश्वर में प्रतीक वर्मा , कसरावद में अतुल पंडित  बच्चो को फुटबॉल की दे रहे ही ट्रेनिंग । वही
इस समर केंप से बेस्ट खिलाड़ियों का चयन क्लब के लिए किया जाएगा ।
221 Views
What do you think?

Leave a Reply