मेंगो फेस्टिवल का विधायक ने किया शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा – पहली बार आयोजित मेंगो फेस्टिवल का  शुभारम्भ हुआ. यहाँ रत्नागिरी और देवगढ़ के हापुस आम उत्पादक आम की वैरायटी लेकर आये हैं. यहाँ पहले दिन शहर के लोगों ने भाग लेकर आम की खरीदी की. यह आयोजन 28 मई तक होगा.
आयोजक विशमास्टर इवेंट्स के आशीष जायसवाल ने बताया खंडवा में पहली बार हापुस आम का मेंगो फेस्टिवल रखा गया. पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर हापुस आम की खरीदी की. साथ ही यहाँ उपलब्ध अन्य प्रोडक्ट की भी सराहना की. यह आयोजन  28 मई तक पंधाना रोड स्थित मुरलीधर बिज़नेस पार्क में आयोजित किया गया.

खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. इस अवसर पर श्री वर्मा ने रत्नागिरी और देवगढ़ से आये सभी हापुस आम उत्पादक से मुलाक़ात कर आम की जानकरी भी ली. मेंगो फेस्टिवल में हापुस आम के आलावा आइसक्रीम, जैविक गुड़, गन्ने का रस और फ्रोजन प्रोडक्ट के स्टाल भी शामिल हैं. मेंगो फेस्टिवल सुबह 10 से रात्रि 10 बजे तक रखा गया हैं लिए यहाँ जनता को कोंकण के बेस्ट हापुस आम खाने, चखने और खरीदने के लिए उयलब्ध हैं. हापुस आम खाने के शौकिन लोगों के लिए भी अलग से स्टॉल लगाया गया जो यहीं खा सकेंगे।

145 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!