एक दिवसीय कृषि सखी का प्रशिक्षण संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा – मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में आजादी का अमृत महोत्सव अंतगर्त एक दिवसीय कृषि सखी का प्रशिक्षण जनपद पंचायत खण्डवा के सभागृह में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अंकिता जैन जिला प्रबन्धक कृषि एवं पशुपालन द्वारा कृषि सखियों की आगामी वित्तीय वर्ष में किये जाने वाले कार्याे की रणनीति बनाई गई एवं सखियों के कार्याे मोरिंगा व फलदार वृक्षारोपण की खेती के बारे में प्रशिक्षित किया।

कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. रश्मि शुक्ला, डॉ. वाय.के. शुक्ला, डॉ. संजय शुक्ला द्वारा समस्त प्रशिक्षणार्थियों को अपने जीवन मंे पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए किस प्रकार की जीवन शैली होना चाहिए के बारे में बताया गया। साथ ही सहजन की खेती से स्वास्थ लाभ के बारे में भी बताया गया, जिसमें पेस्टिसाइड के स्थान पर जैविक खेती को बढ़ाने हेतु प्रशिक्षित किया। इरादा प्रोजेक्ट से  शशिकांत स्रोता द्वारा सहजन की खेती से आजीविका के स्त्रोत बढ़ाने हेतु सहजन की पत्ती से बने उत्पादों एवं प्रोसेसिंग यूनिट के बारे में समझाया गया।

77 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!