खातेगांव- मध्य प्रदेश शासन के नगरी निकायो मैं मिशन कायाकल्प अभियान के अंतर्गत नगर परिषद खातेगांव द्वारा 62 लाख की लागत की सड़क का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा के मुख्य आथित्य एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका नरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि जब हम कोई वादा करते हैं और उस वादे को समय सीमा में हम पूरा कर देते हैं तो हमे जो खुशी मिलती है उसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हमने जो वादा विकास यात्रा के समय आप लोगों से किया था आज वह पूरा होने जा रहा है हमने जो वादा किया था वह हम निभा रहे हैं यह बहुप्रतीक्षित सड़क इसका उदाहरण है कार्यक्रम के विशेष अतिथि रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल, विधानसभा के संयोजक डॉ आर एन यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश राबडिया, भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश मित्तल, समाजसेवी राधेश्याम वीके, रामभरोस जायसवाल, शेखर अग्रवाल विशेष रुप से उपस्थित थे इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार का एक ही संकल्प है विकास और जिसके अंदर जुनून वह विकास करता है यह सड़क खातेगांव नगर के बाहर से सन्नोद से चुना भट्टी बाईपास के रूप में निर्मित हो रही है ग्रामीण क्षेत्रों में निकली विकास यात्रा के दौरान 20 से अधिक गांव के ग्रामीणजनों ने इस सड़क को बनाने की मांग की थी इस सड़क को बनाने से खातेगांव नगर में भी ट्रैफिक सुविधा होगी विकास यात्रा के दौरान हमने ग्रामीण जनों से इस सड़क को बनाने का वादा किया था जिसको आज नगर परिषद के माध्यम से यह सड़क बनाकर ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने जा रहे हैं यह सड़क सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सामूहिक प्रयास को प्रदर्शित करती है एक माह के अंदर यह सड़क पूर्ण हो जावेगी यह सड़क पूर्ण होने पर बीस से अधिक गांव के लोगों को अपनी कृषि उपज लेकर मंडी जाने के लिए खातेगांव नगर के व्यस्ततम मार्गों पर प्रवेश नहीं करना पड़ेगा साथ ही विकास यात्रा के दौरान खातेगांव नगर में 50 लाख रुपए से अधिक की लागत के विभिन्न वार्ड के विभिन्न निर्माण कार्यों पर जो भूमि पूजन किए गए थे वह सब पूर्ण हो चुके हैं जिन का लोकार्पण अति शीघ्र किया जावेगा इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम थोरी, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र राजावत, दीपक पटेल, मनोज बज, राकेश कुमार, हरि पटेल, मनोज यादव, देवेंद्र साधु , सहित वार्ड वासी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे अतिथियों का स्वागत पार्षद गोविंद गोरा, राम सिंह यादव, मुकेश गिरी, अजय विश्नोई, आनंद चिंतामन, कमल कासलीवाल, नितिन बिश्नोई , राजेश परते, राम नारायण साहू आदि ने किया कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अशोक यादव ने किया आभार पार्षद प्रतिनिधि कमल कासलीवाल ने माना !

Views Today: 2
Total Views: 222

