Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

1 min read
Text Size:

हरदा – ‘कृषि विज्ञान केंद्र हरदा द्वारा हंडिया व सुल्तानपुर में मुनगा प्रसंस्करण एवं स्वास्थ्य लाभ विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र की वैज्ञानिक जागृति बोरकर ने ग्राम हंडिया एवं सुल्तानपुर में किशोरी बालिकाओं और महिलाओं के लिये सुखी मुनगा पत्तियों के पाउडर की उपयोगिता एवं स्वास्थ्य लाभ विषय पर 2 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया।

प्रशिक्षण में 78 किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुमन बैरागी व प्रगतिशील उद्यमी महिला श्रीमती खतीजा बेगम के साथ हंडिया ग्राम के सरपंच एवं उपसरपंच उपस्थित थे।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply