साध्वी कनकेश्वरी देवी व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का हुआ आगमन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – सुंदरधाम आश्रम में चल रहे सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं राम कथा में शामिल होने के लिए गुरुवार दोपहर साध्वी कनकेश्वरी देवी व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आश्रम पहुंचे। दोनों अतिथियों ने सर्वप्रथम आश्रम के श्रीश्री 1008 महंत श्री बालकदास जी व व्यवस्थापक संत श्रीश्री 108 संत श्री नारायणदास जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।जिसके बाद आश्रम स्थित हनुमान मंदिर व ब्रह्मलीन सद्गुरु देव सुन्दरदास जी महाराज के दर्शन कर पुष्प माला अर्पण की। साथ ही कथा पंडाल में जाकर श्री राम कथा का श्रवण भी किया। इस मौके पर हनुमान मन्दिर में होने वाली अखण्ड श्री रामधुन का भी दिग्विजय सिंह ने झांझ बजाकर धर्म लाभ लिया।उल्लेखनीय है की सात दिवसीय आयोजन के तहत होने वाले आयोजन में स्थानीय और बाहरी क्षेत्रो से भारी संख्या में श्रद्धालुओ के आने का सिलसिला जारी है ।

177 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!