चलती टे्रन में मोबाइल लूटने वाले दो लुटेरे धराए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खंडवा। चलती रेल में मोबाइल लूट के एक्सपर्ट की गैंग पकड़ाई है। रेलों में कासन आर्डर यानि काम चलने वाले स्थान पर कम स्पीड वाले क्षेत्रों में वारदात को अंजाम देते थे। रेलवे से पहले पता कर लेते थे कि किस स्थान पर पटरियों के मेंटेनेंस का काम चल रहा है। वहां खिड़कियों व दरवाजों पर मोबाइल चलाने वाले यात्रियों के हाथ में राड मारकर मोबाइल गिरा लेते थे। एक व्यक्ति पटरी के पैरलर पगडंडी या सड़क पर बाइक लेकर चलता था। पचास से सौ किमी दूर जाकर यात्री रेल पुलिस को बता पाता था। फिर भी मोबाइल व मोटरसाइकल समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना प्रभारी बीव्हीएस परिहार ने बताया कि जीआरपी खंडवा के क्षेत्रांतर्गत चलती ट्रेन में यात्रियों के हाथ पर लोहे का पाइप मारकर मोबाइल लूट की वारदात करने वाले 02 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये शातिर लुटेरे जहां ट्रेक मेंटेनेस का काम चल रहा हो, ट्रेन की स्पीड कम होती हो वहां स्पीड का बोर्ड देखकर वारदात को अंजाम देते थे। घटना से पूर्व घूमने के बहाने मोटर सायकिल से घटना स्थल की रैकी करते थे। ट्रेन के खड़े होने पर एक आरोपी ट्रेन में जाकर चोरी करता, दूसरा सड़क पर मोटर सायकिल लेकर खड़ा रहता था। घटना करने के बाद ये सड़क मार्ग से फरार हो जाते थे। एक यात्री रूपेश पिता हेमराज कौशल 19 वर्ष निवासी बेरछा तहसील महू ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका मोबाइल कामायनी एक्स में खंडवा से भुसावल की यात्रा के दौरान छीन लिया। वह दरवाजे के पास बैठकर मोबाइल चला रहा था। रेल्वे स्टेशन मांडवा में लगभग 26 साल के युवक ने उसके हाथ में लोहे की राड मारी। मोबाइल लूटकर ले गया।

साइबर वालों ने मोबाइल उपयोगकर्ता सखाराम पिता सपित बर्दे 32 वर्ष तलवड़िया टांडा सराय थाना पिपलौद से पूछताछ की। उसने सागफाटा थाना नेपानगर से खरीदना बताया। संदेही सतीश उर्फ घुचा व साथी राकेश उर्फ कुली पिता निवासी ग्राम तुडिय़ा माल सागफ ाटा को पकड़ लाई। इन्हीं ने कबूला कि यात्री चेतन पिता अंकुश शिंदे 24 वर्ष नासिक का मोबाइल भी इसी तरह छपरा एक्स से लूटा था। एक अन्य मोबाइल यात्री सरवर पिता पुरननाथ 20 साल निवासी बलरामपुर यूपी का भी लूटा था। आरोपी राकेश उर्फ कुली एवं सतीश घुचा ने जुर्म स्वीकारा है। न्यायालय खंडवा पेश कर अन्य प्रकरणों मे पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया है। घटना करने में प्रयुक्त एक हीरो डीलक्स मोटर सायकिल एवं तीनों प्रकरणों में चोरी मोबाइल जब्त किए हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

शातिर लुटेरों को पकड़ने में निरीक्षक बीव्हीएस परिहार, थाना प्रभारी थाना जीआरपी, कार्य सहायक उपनिरीक्षक रामाश्रय द्विवेदी, प्रधान आरक्षक शोभाराम वटके, कैलाश चंद, आरक्षक संदीप मीणा, हरिओम सिंह, रवि राठौर, जयवीर सिंह, अनूप जाट की सराहनीय भूमिका रही है।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!