भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर अभा चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज की बैठक सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास – अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज की बैठक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर मेंढकी रोड स्थित कलश गार्डन मे सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष डालचंद कलमोदिया के नेतृत्व में हुई बैठक में समाजजनों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर अपने-अपने विचार रखे। वहीं 20 जून को निकलने वाली रथयात्रा की तैयारियों पर चर्चा करते हुए रूपरेखा बनाई गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह चौधरी, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बहादुर मुकाती, जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र पटेल, गोरवा जनपद अध्यक्ष हुकुम मुकाती, अशोक पटेल चंदाना, हरिद्वार धर्मशाला अध्यक्ष रमेशचंद्र पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी कैलाशचंद्र पटेल, राजोदा समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर लाल मंडलोई, जिला पंचायत सदस्य शिवम चौधरी, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र चौधरी आदि उपस्थित हुए। सभी ने अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए सफल आयोजन पर चर्चा की

322 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!