Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
देवास

राष्ट्रीय जम्प रोप प्रतियोगिता एवं ऑल इंडिया रेंकिंग कम्पटीशन के लिए देवास के खिलाड़ी रवाना

2 min read
Text Size:

देवास- 19 वीं राष्ट्रीय सीनियर जम्प रोप प्रतियोगिता एवं पहली ओपन ऑल इंडिया रैंकिंग जम्प रोप चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए देवास के खिलाड़ी उज्जैन रवाना हुए। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित हो रही 19वीं राष्ट्रीय सीनियर जम्प रोप प्रतियोगिता एवं पहली ओपन ऑल इंडिया रैंकिंग प्रतियोगिता में देवास के 19 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । उक्त जानकारी देते हुए जम्प रोप एसोसिएशन – मध्य प्रदेश के सचिव अबरार एहमद शेख ने बताया कि उज्जैन में संपूर्ण भारत से लगभग 360 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।

उक्त प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश से 52 खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें देवास के 19 खिलाड़ी शामिल हैं । खिलाडिय़ों को रवाना करने के पूर्व किट वितरण  पैराडाइज पब्लिक हाई स्कूल मे किया गया । इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि आबिद खान मौजूद रहे । टीम के कोच सुशील सोनोने है।

देवास के खिलाडिय़ों के नाम इस प्रकार है। मानवी मजूमदार, लक्षिता लष्करी, दिव्यांशी दीक्षित श्रुतिका जसोनिया, सिमरन छाबरिया, तनिष्का राव, शीतल परमार, तनुश्री दुबे, मंतशा शेख, ऐश्वर्या सेंगर, अदवे त्यागी, स्वराज पाटिल, निखिल हारोड़े, आयुष परमार, आदित्य मालवीय, आयुष्मान कौशल, गौतम ठाकुर, परम श्रीवास्तव, दिव्या गुप्ता, खिलाडिय़ों को देवास विधायक राजमाता गायत्री राजे पवार, राजीव खंडेलवाल अध्यक्ष देवास जिला जम्प रोप एसोसिएशन पूर्व सभापति अंसार अहमद, अली खान, अमन सोलंकी, अभय श्रीवास, संदीप जाधव आदि ने शुभकामनाएं दी।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply