Skip to content
Sunday, 1 November 2026
भोपाल

जनजातीय कार्य विभाग के नवनियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर्स

1 min read
Text Size:

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 8 हजार से अधिक नवनियुक्त शिक्षकों के लिये पाँच दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश के अनेक जिलों में इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न बैच में नवनियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने बताया कि प्रशिक्षण से नवनियुक्त शिक्षक विभागीय संरचना, नीति, योजनाओं की जानकारी सहित  शिक्षण संबंधी विभिन्न तकनीकों को सीख सकेंगे।

जिला स्तर पर हो रहे प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रत्येक जिले में जनजातीय समुदायों की शिक्षा संबंधी स्थानीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना है। विभिन्न प्रशिक्षण में सत्र संबंधी शिक्षा विभाग के उद्देश्य, लक्ष्य और राष्ट्रीय शिक्षा नीति से अवगत करवाया जाएगा।

मास्टर ट्रेनर्स दे रहे प्रशिक्षण

नवनियुक्त शिक्षकों का विद्यालय में अपना प्रभार लेने से पूर्व यह पहला परिचयात्मक (इंडक्शन) कार्यक्रम है। आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया था। मास्टर ट्रेनर्स नवनियुक्त शिक्षकों को विभाग के शिक्षा संबंधी उद्देश्यों और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये मार्गदर्शन देंगे। भविष्य में भी सतत् ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply