Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास

प्लाट पर जबरन कब्जा कर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की शिकायत कलेक्टर से की

1 min read
Text Size:

देवास- प्लाट पर जबरन कब्जा कर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की शिकायत सोनकच्छ तहसील के ग्राम सांवेर निवासी रायसिंह पिता भागीरथ ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर की। पीडि़त ने शिकायत में बताया कि मेरे नाम से ग्राम पंचायत सांवरे प.ह.न. 25 तह सोनकच्छ जिला देवास में एक प्लाट है, जिसका साईज पूर्व पश्चिम 17 फिट एवं उत्तर दक्षिण 20 फिट है। वर्ष 2009 में मेरे नाम से पट्टा जारी हुआ था।

पट्टे जारी करते समय त्रुटीवश सरपंच, सचिव द्वारा पूर्व की चर्तुसीमा लिखने में ज्ञानसिंह के प्लाट के स्थान पर रायसिंह का प्लाट दर्शाया गया। मेरे प्लाट पर नर्मदा बाई पति बाबूलाल ने 15 दिन पूर्व से जबरन कब्जा करते हुए ईंट जमा दी एवं खुल्ले चद्दर पटक दिये। मेरे व मेरे परिवार द्वारा हटाने की बात कहीं तो उसने मेरे एवं मेरे परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी और हमारे द्वारा फावड़ा लेकर मारने दौड़ी। आए दिन जान से मारने की धमकी दे रही है। पीडि़त रायसिंह ने कलेक्टर को आवेदन देकर गुहार लगाई कि नर्मदा बाई को समझाईश देते हुए हमें हमारा प्लाट वापस दिलाया जाए।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply