3.5 वर्षीय कियांशिका शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, देवास। शहर के डॉ. सौरभ शर्मा और डॉ. मिताक्षरा शर्मा की 3.5 वर्षीय पुत्री कियांशिका शर्मा ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा उन्हें 44 सेकंड में 100 मीटर की मैराथन में यह खिताब दिया है। इसी के साथ इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स वर्ल्ड रिकॉर्ड आफ एक्सीलेंस द्वारा फास्टेस्ट 100 मीटर रन बाय किड्स का खिताब दिया गया। वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी सबसे छोटी उम्र में सबसे कम समय में मैराथन रनर का खिताब दिया गया। वर्तमान में इस टेक्नोलॉजी के आदि हो चुके माहौल में जहां छोटे-बड़े सभी उम्र के लोग मोबाइल पर अधिक समय बिता रहे है। मोबाइल फोन के एडिक्ट होते जा रहे है। एक्सरसाइज, स्पोर्ट्स एक्टिविटीज से दूर होते जा रहे है। ऐसे माहौल में छोटे बच्चे स्पोर्ट्स में अपना नाम बना रहे है। उसी में से एक है 3.5 वर्षीय कियांशिका शर्मा एक प्रेरणा के रूप में है। इतनी छोटी उम्र से वह स्पोर्ट्स, रनिंग, मैराथन का शौक रखती है। उनके माता-पिता उनको इसके लिए प्रेरित, प्रोत्साहित करते है। कुमारी कियांशिका की इस सफलता से परिवार जनों में उत्साह का माहौल है।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!