Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

गर्मी से बचाव कर निकल रहे लोग, आसमान से गिरी चील  

2 min read
Text Size:

तापमान 42.5 डिग्री

अनोखा तीर, खंडवा। मध्यप्रदेश में कई शहर में तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गया है। खंडवा में भी तापमान 42 डिग्री तक पहुँच गया है। शनिवार को तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया है। यहां लोग धूप से बचाओ के लिए जतन करते नजर आ रहे हैं। जरूरी होने पर ही लोग घर से निकल रहे है। जो निकल रहे हैं वह सिर और मुंह को कपड़े से ढंककर आंखों पर चश्मा लगाए नजर आ रहे है। वहीं इस भीषण गर्मी के चलते अब पक्षी भी आसमान से बेहोश होकर जमीन पर गिरने लगे है। इधर नगर निगम ने राहगीरों को गर्मी लू से राहत देने के लिए शहर के करीब 12 व्यस्तम चौराहों पर ग्रीन शेड लगाए हैं। जिसे लू तापघात से बचाव केंद्र नाम दिया है। जिसमें पीने के पानी और बैठने के लिए व्यवस्था की है। जहां राहगीर पहुंच कर उपयोग कर है। लोग निगम की इस पहल की तारीफ़ करते हुए कहा रहे है कि इस गर्मी में हर 15 मिनट में पानी की प्यास लग रही है। ऐसे में यह व्यवस्था बहुत अच्छी है। इस भीषण गर्मी में इंसान के साथ-साथ पशु पक्षियों में भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। शनिवार को पारा 42.5 डिग्री होने से दोपहर में एक बजे शहर की नंदविहार कालोनी में लगी बोरिंग के पास एक चील आसमान से बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। वहीं, जमीन पर चील को तड़पते देख कालोनी में पानी सप्लाई करने आए चाबी मेन ने पानी पिला कर उसकी जान बचाई। चाबी मेन गगन आव्हाड़ ने बताया कि कालोनी में पानी सप्लाई के लिए बोरिंग चालू करने जा रहा था, तभी आसमान से एक चील जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। जिसे उठाकर छांव में लाया और उसे पानी पिलाया, फिर उसके शरीर पर पानी डालकर ठंडक पहुंचाई। उसके बाद उसकी जान में जान आई। पक्षी प्रेमियों ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए आम लोगों से पशु पक्षियों के लिए अपने घरों के आसपास पीने के पानी की व्यवस्था करने की अपील की है।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply