Skip to content
Saturday, 24 October 2026
बैतूल

प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु स्वयंश्री परियोजना का प्रमोचन

2 min read
Text Size:

जिले के प्रभारी एवं स्कूल शिक्षा तथा सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री  इंदरसिंह परमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वयंश्री (महिला किसानों का लखपति बनने का सफर) परियोजना के प्रमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सांसद  डीडी उइके, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष  आदित्य शुक्ला, कलेक्टर  अमनबीर सिंह बैंस, सीईओ जिला पंचायत  अभिलाष मिश्रा, एनआरएलएम के जिला प्रबंधक  सतीश पंवार सहित विभागीय अधिकारी, स्वसहायता समूह की महिलाएं एवं एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद थे।
कार्यक्रम में बताया गया कि एनआरएलएम अंतर्गत पंजीकृत स्व सहायता समूहों से जुड़े परिवारों में आर्थिक उन्नति की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए स्वयंश्री प्रोजेक्ट की बैतूल जिले में शुक्रवार 12 मई से शुरुआत की गई।
स्वयंश्री परियोजना रिलायंस फाउंडेशन, बिल-एंड-मिलिंडा फाउंडेशन, प्रदान संस्था तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समन्वय से संचालित की जा रही है। इसके लिए मध्यप्रदेश के बैतूल सहित 9 जिलों का चयन किया गया है। जिले के सात विकासखंडों-बैतूल, घोड़ाडोंगरी, शाहपुर, भीमपुर, भैंसदेही, आठनेर एवं प्रभातपट्टन में यह परियोजना कार्य करेगी।

इस परियोजना का लक्ष्य प्रोड्यूसर ग्रुप एवं एफपीओ के माध्यम से महिलाओं में क्षमतावद्र्धन कर कृषि एवं गैर-कृषि क्लस्टर आधारित आजीविका गतिविधियों को सामूहिक रूप से मूल्यसंवर्धन कर अच्छा बाजार उपलब्ध कराना, जिससे समूहों के परिवारों को आजीविका के बेहतर साधन उपलब्ध हो सकें। इसके लिए शासन के विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय कर उनकी विभिन्न प्रकार की आजीविका मूलक गतिविधियों के साथ अभिसरण कर परियोजना क्रियान्वयन की शुरुआत की जाएगी। परियोजना का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं गैर कृषि आधारित गतिविधियों को एक प्लेटफार्म पर लाना है, जिससे समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों को सस्ते दामों में बिचौलियों को न बेचना पड़े। स्वयंश्री परियोजना के माध्यम से इनके उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाकर अच्छा लाभ दिलाया जा सके।
कार्यक्रम में रिलायंस फाउंडेशन के राज्य प्रभारी  कमल जायसवाल एवं प्रदान संस्था भोपाल की प्रतिनिधि सुश्री एलोरा रावत ने स्वयंश्री परियोजना के जिले में वर्किंग प्लान की जानकारी दी।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply