Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

जिले के 32 बुजुर्ग गंगासागर की करेंगे हवाई यात्रा

1 min read
Text Size:

खंडवा :- कहते हैं, सारे तीरथ बार-बार गंगासागर एक बार। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत हवाई जहाज से 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को गंगासागर की यात्रा कराई जा रही। इस योजना के अंतर्गत 3 जून को खंडवा जिले के 32 चयनित हितग्राही हवाई जहाज के माध्यम से गंगासागर की तीर्थ यात्रा करने पहुंचेंगे।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि योजना अंतर्गत पूरे जिले से लगभग 210 बुजुर्गों ने गंगासागर हवाई यात्रा के लिए आवेदन किए थे। जिला प्रशासन द्वारा लाटरी के माध्यम से 32 का चयन किया गया है।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply