कलेक्टर ने कहा कि शिविरों के दौरान हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज अथवा प्रमाण पत्र वितरित किए जाना है, जिनमें नामांतरण/बंटवारा संबंधी दस्तावेज, विवाह पंजीयन का प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में विवाहित हितग्राहियों को 49 हजार रुपए राशि का चेक, भू-आवासीय पट्टे, धारणाधिकार पट्टे इत्यादि शामिल होंगे। इसके अलावा पटवारी बस्ते के प्रिंट निकलवाकर भी संबंधित ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शिविरों में आमजन से संवाद के दौरान 15 विभागों की 67 सेवाओं के अलावा भी जो आवेदन पत्र प्राप्त होते हैं, उनका पंजीयन किया जा सकेगा।
शिविरों में प्राप्त आवेदनों की सूची की हार्ड कॉपी प्रतिदिन संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय अथवा नगरीय निकाय को उपलब्ध कराई जाएगी, जो उसी दिन गूगल शीट पर दर्ज होगी। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को जिला स्तर से समय सीमा में निराकरण हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।

