प्रभावितों को प्रदान की आर्थिक सहायता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार सुबह डोंगरगांव में हुई बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों को शासन के खर्च पर उपचार व मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 50-50 हजार तथा सामान्य घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। घोषणानुसार कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने त्वरित रूप से पूरी प्रक्रिया कराते हुए बुधवार को मृतकों के परिजनों के बैंक खाते में 4-4 लाख रुपए तथा गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए व सामान्य घायलों को 25-25 हजार रुपए के चेक प्रदान किए। उन्होंने बुधवार शाम 5 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की जानकारी ली। साथ ही घायलों की कुशलक्षेम की जानकारी लेते हुए आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जिला अस्पताल और विराज हॉस्पिटल में उपचाररत घायलों को चेक प्रदान किए गए हैं। जबकि कुछ मरीज उपचार होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। उनके घर चेक प्रदान किए जाएंगे। वहीं इंदौर में उपचाररत घायलों के परिचितों को जिला अस्पताल में ही चेक प्रदान किए गए। कुल 46 घायलों में 18 गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए व 13 सामान्य घायलों को 25-25 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। इस तरह आज कुल 32 चेक बांटे गए है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नपा उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, पार्टी अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर व सामाजिक कार्यकर्ता कल्याण अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!