Skip to content
Friday, 30 October 2026
देवास

देश की उन्नति में पत्रकारिता का भी महत्व

1 min read
Text Size:

देवास : देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य पर विश्व संवाद केंद्र द्वारा वरिष्ठ नागरिक संस्था के सभाकक्ष में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा देवर्षि नारद जी व मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरुण गुप्ता उज्जैन, अतिथि के रूप में राजकुमार चंदन उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर ने की। श्री गुप्ता ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता क्षेत्र के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से वर्णन किया। साथ ही इस क्षेत्र के वर्तमान और भविष्य के बारे में भी विस्तार से सभी को अवगत कराते हुए देव ऋषि नारद जी के जीवन का परिचय वर्तमान पत्रकारिता में महत्वपूर्ण है को भी बताया। आपने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर भी विस्तार से सभा के सामने अपने विचार रखे। अंग्रेजी पत्रकारिता, विदेशी मुल्कों की भारत के प्रति सोच के बारे में भी अपने विचार रखे। अतिथि परिचय वरिष्ठ पत्रकार जगदीश सेन ने दिया और अतिथियों का स्वागत पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल राज सिंह सिकरवार, श्रीकांत उपाध्याय व प्रेस क्लब उपाध्यक्ष शेखर कैशल ने किया। कार्यक्रम की भूमिका अमितराव पवार ने रखी तथा आभार प्रदर्शन असलम खान ने माना |

91 Views
What do you think?

Leave a Reply