प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मां नर्मदा क्षेत्रीय मारु मारवाड़ी प्रजापति समाज का निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन नेमावर में सम्पन्न हुआ

खातेगाव- मां नर्मदा की पावन नगरी सिद्ध क्षेत्र नेमावर में नर्मदा क्षेत्रीय मारू मारवाड़ी प्रजापति समाज का निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 3 मई को आयोजित किया गया, जोकि धर्मानुसार विधि विधान से संपन्न हुआ । उक्त सम्मेलन मां नर्मदा के संरक्षण बाबा रामदेव जी की अध्यक्षता व समाज के सहयोग से संपन्न हुआ । समाज की यह अनूठी प्रथा वर्षों से चली आ रही है जिसमें इस वर्ष भी समाज के गरीब से लेकर संपन्न वर्ग तक के बंधुओ ने आयोजन के लिए अपने अपने भाव अनुसार बढ़ चढ़कर सहयोग राशि प्रदान की व कन्यादान जैसे महादान में अपनी सहभागिता निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा के अनुज रुपेश शर्मा ने उपस्थित होकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया साथ ही समाज के गोकुलप्रसाद सिओटा शिक्षक , सुदामाप्रसाद कड़वाल , रामनिवास कड़वाल , कैलाश डुंडाडा प्रजापत, पूनमचन्द दूरांद , मदनलाल डुंडाडा , इंद्रजीत साडीवाल , रेवाराम साडीवाल , कैलाश कड़वाल , फूलचंद साईंवाल , दिलीप सागर , हेमन्त बोबरिया , राजेश कड़वाल ,कांतिलाल मानधन्या आदि उपस्थित रहे।

383 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!