Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

स्वरोजगार के लिए १७ लाख के ११ प्रकरण स्वीकृत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार को विकासखण्ड हरदा की ग्राम पंचायत कमताड़ा में क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के 8 प्रकरणों में 11.79 लाख रुपए की सहायता राशि वितरित की गई। शिविर में मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना के तहत 1 हितग्राही को 10 हजार, पशुपालन क्रेडिट कार्ड के तहत 6 हितग्राहियों को 6.69 लाख तथा किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1 हितग्राही को 5 लाख की सहायता राशि वितरित की गई। इसके अलावा शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 1 हितग्राही को 1.42 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत 1 हितग्राही को 10 हजार, मछली पालन क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1 हितग्राही को 23 हजार, डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत 1 हितग्राही को 1 लाख की राहत राशि के प्रकरण स्वीकृत किए गए। शिविर में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत 17.45 लाख रुपए के 11 प्रकरण तैयार कराए गए।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply