Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

१७वां स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम….

1 min read
Text Size:

 

–

अनोखा तीर, हरदा। शसकीय जिला अस्पताल परिसर में विराजमान महाबली वीर हनुमान एवं मॉ राज राजेश्वरी के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह अभिषेक एवं हवन-पूजन का कार्यक्रम होगा। वहीं 11 बजे के आसपास महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात भंडारा प्रसादी का सिलसिला शुरू होगा, जो देर शाम तक चलेगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन एवं प्रसाद लाभ अर्जित करेंगे। इधर, स्थापना दिवस की पूर्व संध्या में यानि गुरूवार शाम को अस्पताल परिसर में श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें जबलपुर की भजन गायिका प्रीती सरगम सिंह ने अपने संगीतमयी भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद थे। देर रात श्रोताओं के आग्रह पर भगवान श्रीकृष्ण के प्रसिद्ध भजन गाए। जिस पर श्रोता झूम उठे। संगीतमय आयोजन से पूरा वातावरण भक्ति में डूबा दिखा। आयोजन समिति से जुड़े नवीन शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित श्री श्याम संकीर्तन को सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिनमें महिलाएं भी शामिल रहीं। कार्यक्रम में मुख्य भजन गायिका के अलावा आभा अग्रवाल एवं रंजिता रघुवंशी के साथ ही स्थानीय गायक विक्रांत अग्रवाल और जय पुजारी ने भी अपने-अपने भजनों से कार्यक्रम में समां बांधे रखा।

193 Views
What do you think?

Leave a Reply