मामा की दुआएं लेती जाओ, तुमको सुखी संसार मिले : मुख्यमंत्री  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

प्रदीप साहू , खातेगांव। स्थानीय कृषि उपज मंडी में 3 मई बुधवार को हजारों की संख्या में पहुंचे समाजजनों के बीच अग्नि को साक्षी मानकर वर बधुओ ने सात फेरे लिए एवं 68 जोड़ों ने निकाह कबूला। विद्वान आचार्य एवं मौलवी ने समाज के वर-वधुओं का परंपरागत रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह सम्मेलन में 50१ वर-वधुओं का विवाह एक ही छत के नीचे संपन्न हुआ। जिनमें से 68 निकाह के जोड़े भी शामिल है। विधायक आशीष शर्मा के सफल प्रयास से खातेगांव विधानसभा में सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुए और नवदम्पत्तियों को उनके भावी जीवन के लिए बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या विवाह-निकाह योजना अंतर्गत जिले की जनपद पंचायत खातेगांव में आयोजित 501 कन्याओं के विवाह सम्मेलन की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सभी बेटियां सुखी रहें। कोई भी माता-पिता अपनी बेटी के विवाह को लेकर चिंतित न रहे। प्रदेश सरकार ने बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई और फिर बाद में विवाह तक के लिए योजना बनाई है। इसके अलावा महिलाओं के कल्याण की सबसे बड़ी योजना ‘लाड़ली बहना योजना’ शुरू की गई है, जिससे पात्र सभी महिलाओं के बैंक खाते में एक हजार रूपये प्रतिमाह राशि डाली जाएगी।

मामा की दुआएं लेती जाओ, तुमको सुखी संसार मिले

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरी बेटियों, दोनों परिवारों का ध्यान रखना और दोनों परिवार का मान बढ़ाना। अपने नए परिवार में जाकर स्नेह और प्रेम की वर्षा करना। मामा की दुआएं लेती जाओ, जाओ तुमको सुखी संसार मिले, मेरी बेटियों बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

वर-वधुओं पर की पुष्प वर्षा

खुशी खुशी कर दो विदा तुम्हारी रानी बेटी राज करेगी विदाई गीत.. से विधायक आशीष शर्मा ने बेटियों की विदाई की। समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ बेटियों को पुष्प वर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया। नव दांपत्य जीवन की शुरुआत कर रहे वर वधु ओं को पुष्प वर्षा से अभिनंदन करते हुए कहा कि जीवन में हर पल आपको खुशियां मिले। मध्य प्रदेश सरकार आपकी खुशियों में शामिल है। हर पिता के सपने को साकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधायक आशीष शर्मा के विदाई गीत से उपस्थित जनसमूह की आंखें नम हुई। खातेगांव नगर के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन देखने में आया। जहां 18000 से अधिक लोगों ने वर वधु के साथ पहुंचकर सामूहिक विवाह सम्मेलन में भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए कई योजनाएं बनाई गई है। इन योजनाओं का लाभ बेटियों को मिल रहा है, जिससे आज की बेटियां और मातृशक्ति सशक्त हो रही है।

बेटियों को सौंपा 49 हजार का चेक एवं प्रतीक चिन्ह

कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा, जनपद अध्यक्ष सरिता मेराम धनवारे कन्नौद, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रेवाराम सारन टिपरास, नगर परिषद अध्यक्ष सारिका नरेंद्र चौधरी, नेमावर नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह राजावत, माया पटेल महिला मोर्चा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल, अर्जुन पवार, भाजपा जिला मंत्री ललित गुर्जर एवं नगर परिषद के पार्षद सहित गणमान्यजन अतिथियों ने भावी दम्पत्ति को घर गृहस्थी के सामान के लिए 49 हजार रुपए की राशि के चेक व प्रतीक चिन्ह भेट किए। विधायक आशीष शर्मा की पहल पर समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजनों ने 1 लाख 21 हजार की राशि कन्यादान के लिए एकत्रित की जो सभी कन्याओं को समान रूप से वितरित की गई।

Views Today: 2

Total Views: 186

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!