मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित ब्रिज का किया वर्चुअली लोकार्पण

 

अनोखा तीर, देवास। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास में इन्दौर-देवास रोड़ पर लगभग 102 करोड़ लागत से बने 2 किमी लम्बे नवनिर्मित ब्रिज एवं लगभग 62 करोड़ की लागत से केन्द्रीय सड़क निधि योजना में मक्सी बायपास चौराहे से भोपाल चौराहा तक 6 लेन मार्ग निर्माण एवं भोपाल चौराहा से एपेक्स हॉस्पिटल तक मार्ग का उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का वर्चुअली लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इसके साथ लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से चाणक्यपुरी रेल्वे क्रासिंग से विकास नगर बावड़ीया एबी रोड तक सिंगल लेन मार्ग निर्माण, 2 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से ग्राम भानोली से ग्राम नकलन रोड तक सिंगल लेन मार्ग निर्माण कार्य का वर्चुअली लोकार्पण तथा नगर निगम देवास द्वारा लगभग 177 करोड़ के 37 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवास एक अद्भुत शहर है। देवास शहर विकास के कार्यों में देश के छोटे शहरों में सबसे अग्रणी शहर है। देवास ने 1857 की क्रांति में भी अपना योगदान दिया है। देवास में नर्मदा, क्षिप्रा, कालीसिंध का पानी मिल रहा है। एक समय था, जब देवास में पीने के पानी रेल से लाना पड़ता था। आज नर्मदा मैया का पानी मिल रहा है। देवास में पानी, बिजली, सड़क हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हंै। प्रदेश का पहला आईएसओ प्रमाणित थाना भी देवास में है। पण्डित कुमार गंधर्व कुमार देवास से ही ताल्लुक रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवास में फ्लाईओवर बनाया गया है। यह फ्लाईओवर समय सीमा से 2 माह पहले पूरा हो गया है। इसके लिए देवास और कांट्रेक्टर को बहुत-बहुत बधाई। फ्लाईओवर से देवास अलग पहचान बनाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देवास में अभी और कार्य बाकी है। देवास के जनप्रतिनिधि भविष्य के देवास का खाका बनाए। प्रदेश में 4 लाख किमी सड़कंे बनाई गई है। लाडली बहना योजना में अधिक से अधिक पंजीयन करें। प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि देवास शहर के लिए आज खुशी का दिन है। आज देवास की जनता को दो किमी लम्बे ब्रिज की सौगात मिल रही है। प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे है। प्रदेश में सड़कें बनाई जा रही है, ब्रिजो का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। मौजूदा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर स्वर्णिम मध्यप्रदेश के रूप में उभरा है। देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत कर आभार मानते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाएं आमजन को राहत एवं खुशियां दे रही हंै। उन्होंने मुख्यमंत्री को देवास के विकास के लिए दी गई सौंगातों के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। लाड़ली बहना योजना महिलाओं के हित में एक अति महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने बताया कि देवास में लाड़ली बहना योजना के तहत लगभग 60 हजार महिलाओं ने पंजीयन कराया है। विधायक ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। देवास में बने 2 किमी लम्बे फ्लाईओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हो रहा है। उन्होंने कहा देवास में जिला अस्पताल का कायाकल्प किया गया, साइंस कॉलेज, लॉ कालेज बनाए गए। मिनी सुपर कॉरीडोर और नया बस स्टैंड बनाया जा रहा है। कलेक्टर कार्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों और निर्माण ऐजेंसी अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि देवास में में शहरी विकास और परिवहन को रफ्तार देने के लिए प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। एबी रोड पर सनसिटी से अपेक्स हॉस्पिटल तक बने फ्लाईओवर को 12 मीटर चौड़ा बनाया गया है एवं फ्लाईओवर के दोनों ओर 7-7 मीटर चौडी सर्विस रोड़ का भी निर्माण किया गया है। फ्लाईओवर के नीचे साडे 4 मीटर-साडे 4 मीटर में पार्किंग बनाई गई है। स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम के तहत सीसीटीवी कैमरा, स्पीड मॉनिटर कैमरा लगाए गए हैं, जो वाहन नंबर रिकॉर्ड कर कंट्रोल रूम तक भेजेंगे। फ्लाईओवर के निर्माण से विकासनगर और कैलादेवी चौराहों पर वाहनों का दबाव कम हुआ है। इस मार्ग से भोपाल चौराहा पहुंचने में 5 किमी की दूरी कम हुई है। लोकार्पण कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, नगर निगम महापौर गीता अग्रवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, नगर निगम सभापति रवि जैन, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, दुर्गेश अग्रवाल, सुभाष शर्मा, बहादुर सिंह मुकाती, भरत चौधरी, मनीष सेन, मनीष सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिध एवं कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर टी प्रतीक राव, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 74

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!