सामूहिक विवाह निकाह सम्मेलन 3 मई को खातेगांव मंडी प्रांगण में
खातेगाव। आम जनता की सहभागिता के साथ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कन्या विवाह, निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह निकाह सम्मेलन 3 मई बुधवार को खातेगांव कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है सभी समाज जन इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं बहुत बड़ा आयोजन होने वाला है इस आयोजन की व्यवस्थाओं की चिंता के लिए जनपद पंचायत परिसर में आज अधिकारी कर्मचारियों के साथ व्यवस्थाओं की चिंता की एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी का दायित्व अधिकारी कर्मचारियों को सौंपा मध्य प्रदेश सरकार की बहुत ही अभिनव योजना के तहत यह आयोजन हो रहा है हर माता-पिता की इच्छा रहती है कि उसकी बेटी के हाथ पीले हो और धूमधाम के साथ उसे विदा करें l उक्त विचार विधायक आशीष शर्मा ने जनपद पंचायत खातेगांव में अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपने के पश्चात पत्रकारों से चर्चा में व्यक्त किए l जानकारी देते हुए जनपद पंचायत के नवागत सीईओ केपी राजोरिया ने बताया कि शासन की मंशा अनुसार सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। विधायक आशीष शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के आमजन से अपील की है कि मध्य प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार सरकार की महत्वपूर्ण योजना सामूहिक विवाह ,निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है और समय एवं धनन की बचत करें बदलते परिवेश में सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज की उन्नति और विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है। ऐसी महत्वपूर्ण योजना में शामिल होकर शासन की योजना का लाभ लें l
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण प्रजापति ने अधीनस्थ अमले को उक्त आयोजन की रूपरेखा के लिए दायित्व सौंपा और सभी से कहा की जिम्मेदारी के साथ उक्त आयोजन को करें। इस अवसर पर खातेगांव नगर के समस्त विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी बैठक में शामिल थे बैठक जनपद पंचायत के सभागृह में आयोजित की गई थी l
Views Today: 2
Total Views: 80

