अनोखा तीर, खरगोन। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसपी धर्मवीर सिंह यादव एवं एएसपी मनीष खत्री के मार्गदर्शन में जिले के सभी एसडीओपी व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में थाना सनावद द्वारा राम मंदिर के पास आईपीएल सट्टा करने वाले को पकड़कर कार्यवाही की गई है। थाना सनावद क्षेत्र अंतर्गत 24 अप्रैल की रात्रि 9 बजे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति राम मंदिर के पास आईपीएल सट्टा संचालीत कर रहा है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम एवं मय पंचानों के मुखबीर के बताए हुए स्थान गालीब बेग के मकान के सामने राम मंदिर के ओटले पर पहुंचे। जहां दो तीन लोग गली में ओटले पर बैठे व्यक्ति से मोबाइल पर बात कर रहे थे कि सट्टे का भाव दिल्ली भारी है जिस पर घेरा बंदी कर देखा तो तीनों व्यक्तियों के मोबाईल पर लगातार फोन आ रहे थे। उनके द्वारा दिल्ली वर्सेज हैदराबाद के आईपीएल क्रिकेट के मैच का अवैध हार जीत का सट्टा कॉपी में लिखा जा रहा था। जिससे सट्टा लिखने के संबंध मे वैध परमिशन पुछते नहीं होना बताया। जिस पर से आरोपियों की तलाशी लेते उनके पास 5 मोबाइल तथा नगदी 2 लाख 5 हजार रुपए एवं सट्टा लिखने वाली किताब कि एक कॉपी जब्त की गई। वहीं आरोपी गालीब बेग से पूछताछ करते आरोपी द्वारा बताया कि निजाम निवासी गोगांवा के माध्यम से अपनी टीम के साथ सट्टा लिखता हूं। निजाम निवासी गोगांवा के माध्यम से परवेज खान निवासी खजराना इन्दौर वाले को देना बताया। जिस पर थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 151/23 धारा 109,34 भादवी, 4(ए) सट्टा अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने 30 वर्षीय सनावद जैन मंदिर निवासी गालीब पिता हबीब बेग को, 25 वर्षीय सनावद भील गली वार्ड 4 के फैजान उर्फ सोनु पिता सिराज बेग तथा 24 वर्षीय खंडवा रोड सनावद के आकीब पिता जाहीद शेख को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से नगदी 2 लाख 5 हजार रुपए, ५ मोबाइल किमत 25 हजार रुपए सहित सट्टे का हिसाब किताब लिखने की एक डायरी जब्त की है।
इन्होंने की कार्यवाही
एसडीओपी खरगोन विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी सनावद एमआर रोमड़े के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चैनसिंह सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक बीएस जमरे, शिवप्रसाद वर्मा, प्रधान आरक्षक रविन्द्र चौहान, आरक्षक अजयसिह सोलंकी, योगेश केथवास, सुमित, सूर्यप्रकाश, इसराम, सायबर सेल से आरक्षक आभीलाष व अन्य थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
Views Today: 2
Total Views: 134

