Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के एलबीएस कॉलेज रोड का दृश्य है। जहां सड़क के बीचोंबीच गहरी दरार पड़ गई है, जो आते-जाते वकत लोगों की परेशानी बना हुआ हे। खासकर छोटे-छोटे बच्चों को लेकर उनके अभिभावक खासे चिंतित रहते हैं। जानकारी के अनुसार इन्दौर रोड को खंडवा बायपास मार्ग से जोड़ने वाले मिनी बायपास पर जगह-जगह सड़क के ज्वाइंट खुल गये हैं। जिसके चलते उन दरारों में गाड़ियों का पहिया फंसने का डर रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात के समय ज्यादा डर रहता है। वहीं बड़े-बुजुर्ग भी दरार के कारण संभलकर गुजरते हैं। लोगों ने यह भी कहा कि कई बार दरारों को भरा गया। परंतु कुछ ही दिनों में फिर वही हाल हो जाता है। उन्होंनें कहा कि बायपास से दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। इन सबके बीच जगह-जगह उभर आई दरारों को लेकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply