अनोखा तीर, हरदा। जिपं अध्यक्ष के निवास पर मंगलवार को हितग्राही सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जहां महिला हितग्राहियों का सम्मान किया गया। वहीं प्रदेश स्तरीय सुषमा स्वराज अवार्ड का वितरण भी किया। यह अवार्ड समाज में सक्रिय भूमिका निभाने वाली कुल 12 महिलाओं को दिया गया। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारौलिया, सुषमा स्वराज अवार्ड प्रभारी पार्वती शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया, पूर्व नपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, महिला मोर्चा प्रभारी नितेश बादर, जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, नपा उपाध्यक्ष अंशुल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर सर्वप्रथम उपस्थित महिला हितग्राहियों का अतिथियों ने स्वागत-सत्कार किया। मोर्चा की पदाधिकारियों ने उन्हें टीकी लगाकर फूलमाला पहनाई। वहीं प्रदेश सरकार की महिला हितैषी योजनाओं के बारे में संवाद भी किया। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती नारौलिया ने जिला संगठन के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन की सक्रियता के चलते हर बार सार्थक परिणाम देखने को मिले हैं। उन्होंनें प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना पर कहा कि एक-एक पात्र महिला को इसका लाभ दिलाएं। जिलाध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने कहा कि महिला मोर्चा की प्रत्येक सदस्य शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। दीन-दुखी, गरीब व निर्धन लोगों के उत्थान की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि शासन तथा संगठन के बीच बेहतर तालमेल ही कहेंगे जो पात्र हितग्राहियों का समय पर लाभ मिल रहा है। कच्चे मकानों को पक्का बनाने के लिये सरकार ने बगैर किसी भेदभाव के गरीबों को राशि मुहैया कराई है। जिसके फलस्वरूप गरीब परिवार अब पूरे सम्मान के साथ जिंदगी गुजर-बसर कर रहे हैं। यह सब सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति से साकार हुआ है। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विभिन्न वर्ग की महिला हितग्राही तथा समाजसेवा, कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के अलावा स्व-सहायता समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
इन्हें मिला अवार्ड…..
क्षेत्र — नाम
पर्यावरण — रेखा विश्नोई
चिकित्सा — सुधा मोहे
साहित्य — प्रज्ञा अग्रवाल
कला — सुलेखा गुर्जर
शिक्षा — सुनिता जैन
समाजसेवा — संध्या बायवर
Views Today: 2
Total Views: 102

