Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

9 मई को मिडिल स्कूल ग्राउंड में खाटू श्याम का कीर्तन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर हरदा। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन के जन्मदिवस पर भगवान खाटू श्याम का भव्य कीर्तन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम आगामी 9 मई को स्थानीय मिडिल स्कूल रानी लक्ष्मी बाई खेल मैदान पर शाम 7.30 बजे शुरू होगा। संकल्प जैन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस भव्य भजन संध्या में मंदसौर के अनुष्का अधिष्ठा परमार, नागपुर महाराष्ट्र की स्मिता मनुवाला तथा सागर व्यास द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान भगवान की महाआरती, छप्पनभोग, अलौकिक श्रृंगार, भव्य दिव्य दरबार, अखंड दिव्य ज्योत, इत्र एवं पुष्पवर्षा सहित आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन होगा। उन्होंने खाटू श्याम के सभी भक्तों और नागरिकों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर भजनों का लाभ उठाने का आव्हान किया है।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply