Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खिरकिया। राजेंद्र पवार तहसीलदार खिरकिया की अगुवाई में पटवारियों, कोटवारों और राजस्व अधिकारियों का दल मंगलवार को ब्लाक के ग्राम चौकड़ी में शासकीय मॉडल स्कूल के आसपास सरकारी जमीनों पर व्याप्त अतिक्रमण को हटाने के संबंधित कार्रवाई करने पहुंचा। मंगलवार को दिन भर अधिकारियों द्वारा नक्शे चादें एवं एप के माध्यम से मॉडल स्कूल के आस-पास सरकारी जमीन की खोजबीन की गई। विभागीय जानकारी के अनुसार मॉडल के स्कूल के आसपास बड़ी मात्रा में सरकारी जमीन पर निजी अतिक्रमण पाया गया। दिनभर अधिकारी अतिक्रमण चिन्हित करते नजर आए। मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार के समक्ष कई अतिक्रमण कर्ताओं ने यह प्रस्ताव रखा है कि उनकी जमीन जो मॉडल स्कूल के पीछे की ओर स्थित है वहां से जमीन ली जाए। एक तरीके से कई अतिक्रमणकारी जमीन के बदले जमीन का सौदा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ करते नजर आए। वहीं कई स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि खेल मैदान से लेकर जो सुविधाएं मॉडल स्कूल को उपलब्ध होना है वह मॉडल स्कूल के सामने ही बनाई जाए। उनका स्कूल के पिछले हिस्से में बनाए जाने का कोई भी औचित्य नहीं है। छात्र छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर खेल मैदान स्कूल के सामने ही बनाया जाना चाहिए जो सरकारी जगह है।

इनका कहना है..

मंगलवार को ब्लाक के ग्राम चौकड़ी में सरकारी स्थान पर अतिक्रमण चिन्हित करने पहुंचे थे, जहां बड़ी संख्या में अतिक्रमण पाया गया। कई अतिक्रमणकर्ता शासकीय भूमि की एवज में अपने निजी भूमि से जमीन देने के लिए तैयार हैं उनके प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।

राजेंद्र पवार तहसीलदार खिरकिया

184 Views
What do you think?

Leave a Reply