Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

सड़क सुरक्षा सप्ताह…. सप्ताहभर यातायात नियमों की जगाएंगे अलख

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हर साल की तरह इस बार भी अप्रैल महिने में सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रारंभ हो चुका है। परंतु इस बार का अभियान थोड़ा खास है। वहीं उन लोगों के लिये फटकार सुनने के बराबर है, जो नियमों का बिल्किुल भी पालन नही करते हैं। इन सब बातों को ध्यान में इस साल का सड़क सुरक्षा सप्ताह जहां लापरवाह वाहन चालकों पर नकेल कसने वाला है, वहीं लोगों को खासकर नवयुवकों को जागरूकता का पाठ भी पढ़ाएगा। जानकारी के अनुसार सप्ताहभर चलने वाले अभियान दौरान अलग अलग दिन सड़क पर नियमों का उलंघ्घन करने वालों पर पुलिसिया कार्रवाई होगी। 24 अप्रैल से प्रारंभ सुरक्षा अभियान का मंगलवार को दूसरा दिन था। इस दिन कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम हुयें। साथ ही बगैर हेलमेट गाड़ी चलाने वालों को सख्त हिदायत दी, वहीं जुर्माना भी वसूल किया। अभियान के तीसरे दिन यानि बुधवार को दो एवं चारपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी जाएगी।

सभी ऑटो की होगी जांच

वहीं गुरूवार 27 अप्रैल को अवैध रूप से चल रहे ऑटो पर कार्रवाई होगी। इसी दिन नाबालिग वाहन चालकों की सघन चेकिंग होगी। इस दौरान बगैर परमिट के पाए जाने वाले ऑटो जब्त किए जाएंगे। साथ ही शहर में फर्राटे भरने वाली गाड़ियां यातायात पुलिस के निशाने पर रहेंगी।

शराब पीकर गाड़ी ना चलायें

सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत 28 अप्रैल को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य लोगों को नशे की हालत में वाहन ना चलाने की समझाइश देना है। क्योंकि अधिकांश सड़क हादसे नशे की वजह से होना सामने आया है।

गाड़ी पर नंबरप्लेट अनिवार्य  

29 अप्रैल को बिना नंबर प्लेट के वाहनों को चलाने वाले लोगों की खैर नही है। ऐसे वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अुसार कई वाहन ऐसे हैं, जिन पर सालों से कोई नंबर प्लेट नही है। कई लोग लापरवाही बरतते हुये नंबर नही लिखवाते हैं।

३० अप्रैल को होगा समापन

यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत नियमों की समझाइश तथा जन-जागरूकता प्राथमिकता में है। अभियान का 30 अप्रैल को समापन होगा। इस दिन रांग साइड ड्राइविंग, ओवर लोडिंग तथा ओवरलोड यात्री वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply