एससी एसटी के विद्यार्थियों की समग्र व आधार में भिन्नता है तो कराएं अपडेशन

खरगोन- अनुसूचित जाति व जनजाति प्री-मेटिक कक्षा 9 से 10 तथा पोस्ट मेट्रिक कक्षा 11वी से 12वी एवं योजना 2.5 अस्वच्छ धंधा छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन का एमपी टॉस पोर्टल पर किया जाना है। एमपी टॉस पोर्टल पर कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का प्रोफाइल पंजीयन एवं छात्रवृत्ति आवेदन की कार्यवाही प्रचलित है। पोर्टल पर आवेदन करते समय विद्यार्थियों की समग्र डाटा एवं आधार की जानकारियों में भिन्नता होने से प्रोफाइल पंजीकरण एवं छात्रवृत्ति आवेदन नहीं हो पा रहे है। इस संबंध कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने समस्त नगरीय निकायों के सीएमओ, जनपद सीईओ तथा समस्त आधार अपेडेशन केन्द्रों को क्षेत्र के अंतर्गत संचालित आधार अपेडेशन सेंटर, ग्राम पंचायतों एवं वार्ड कार्यालयों को विद्यार्थियों का समग्र एवं आधार अपडेशन का कार्य कराने के लिए निर्देशित करेंगे। ताकि केन्द्र शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को समय सीमा में दिया जा सके।

……………………………………….

82 Views

Leave a Reply