मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर नगरवासियों ने की बड़वाह को जिला बनाने की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार बड़वाह – नगर को जिला बनाने के उद्देश्य से बड़वाह के रहवासियों ने ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ध्यान इस विषय पर आकर्षित किया ।जिसके लिए स्थानीय सामाजिक,राजनेतिक, व्यापारी वर्ग,समाजसेवी संगठन एवम युवावर्ग के साथ भाजपा व कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधि सुबह 10 बजे जय स्तंभ चौराहे पर एकत्रित हुए । जहा से विशाल रैली के माध्यम से मुख्य चौराहा, एमजीरोड,गोलबिल्डिंग , झंडा चौक होकर सभी सदस्य एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम लिखा ज्ञापन एसडीएम बी एस क्लेश को देकर बड़वाह को जिला बनाने की पुर्जोर मांग की ।हालाकी नगरवासी पिछले 40 वर्षो से नगर विकास और रोजगार लाने के उद्देश्य से जिला बनाने की मांग कर रहे है। जबकि आज तक लोकसभा,विधानसभा चुनाव के दौरान बड़वाह को जिला बनाने के वादे हमेशा जनप्रतिनिधियों की घोषणाओ में शामिल रहे है । लेकिन जनप्रतिनिधियों की बड़वाह को जिला बनाने की घोषणा चुनावी वादों में सिमट कर रह गई ।जिसके कारण आगामी 2023 विधानसभा चुनाव के पुर्व एक बार फिर नगरवासियों ने बड़वाह को जिला बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है ।उल्लेखनीय है की एसडीएम बी एस क्लेश ने कहा की मैं आज ही कलेक्टर साहब के माध्यम से इस ज्ञापन को शासन स्तर तक पहुंचा दूंगा ।

 

क्षेत्रवासियो के हित में होगा बड़वाह को जिला बनाना —-

 

ज्ञापन का वाचन करते हुए नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा की बड़वाह से विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओमकारेश्वर, ममलेश्वर तथा ऐतिहासिक व पर्यटक स्थल महेश्वर समीपस्थ होकर सामाजिक व्यापारिक एवं सांस्कृतिक रूप से जुड़ा हुआ है । यहां देश का प्रमुख अर्धसैनिक बल सीआईएसएफ का प्रमुख प्रशिक्षण सेंटर है । जबकि नर्मदा तट पर धार्मिक व पर्यटक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन होते हैं। वही बड़वाह के उत्तरी तट पर कई जाने माने संत महात्माओं के आश्रम भी है । जहा होने वाले आयोजनों में वर्ष भर में हजारों श्रद्धालु देश विदेशों से आते हैं और कानून और प्रशासनिक व्यवस्था को बड़वाह से आसानी से संपादित नियंत्रित व चुस्त-दुरुस्त करने हेतु बड़वाह को जिला बनाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है ।इसके साथ ही वर्तमान में बड़वाह नगरपालिका क्षेत्र है ।जबकि यह क्षेत्र नेशनल हाईवे, ब्रॉडगेज रेल लाइन के प्रमुख मार्ग से जुड़ा हुआ है । यहा पर आसपास प्राचीन तीर्थ स्थल होने के साथ सिद्वरकुट जैन तीर्थ भी है । शासकीय रूप से यह केंद्रीय सरकार के अधीन प्रमुख औद्योगिक सुरक्षा बल का मुख्यालय है । जिस प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा अन्य जिले बनाए गए और बनाए जा रहे हैं ।उसी तरह बड़वाह को भी जिला घोषित करना जनहित में अतिआवश्यक है । बड़वाह विधानसभा के ग्राम काटकुट के अंतर्गत आने वाले ग्राम चनेपुरा,लाइन पूरा, गवलन पाटी जैसे क्षेत्र वर्तमान में खरगोन जिले से करीब 150 किमी दूर है। जिन्हे अपने आवश्यक कार्य से जिले तक जाने में काफी समय लगता है। जहा जाते जाते शाम हो जाती है और ग्रामीणों को एक रात रुककर दूसरे दिन अपने काम निपटाना होता है ।यदि बड़वाह को जिला बनाया जाता है तो ऐसे ग्रामीणों को भी काफी सोहलियत होगी ।

 

वार्ड और पंचायत स्तर पर समिति चलाए अभियान —–

 

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता लादूराम साहू,गुलबीर सिंह भाटिया और अन्य सदस्यो ने उद्बोधन देकर उपस्थितजनों को बड़वाह को जिला बनाने के उद्देश्य से जागरूक किया ।इस दौरान समाजसेवी मुकेश गुप्ता ने कहा की लोक शक्ति के बिना लोकतंत्र में कोई मांग स्वीकार नहीं की जाती । हमे बड़वाह को जिला बनाने के लिए लोक शक्ति जागरण के तहत इस अभियान को चलाना होगा ।लोक शक्ति को जाग्रत करने के लिए जिला बनाओ संघर्ष समिति को वार्ड स्तर और पंचायत स्तर पर इसे अभियान के रूप में चलाना चाहिए ।श्री गुप्ता ने कहा की राजनीति शक्ति में लोकतंत्र में हमारी बात कोई नही सुनता है ।हमारी बात ऊपर तक पहुंचाने के लिए दोनो ही पार्टी ने नेता अपने राजनीति दायरे को छोड़कर बड़वाह और आम नागरिक के हित में अपने पदों का उपयोग कर अपनी मांग को ऊपर तक पहुंचाए ।इस ज्ञापन देने के दौरान नगर के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी,व्यापारी वर्ग, डॉक्टर और नगर के अन्य जागरूक गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित थे ।

Views Today: 2

Total Views: 158

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!