Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

कलेक्टर का आदेश- बेसहारा वृद्ध को घर पर ही नियमित मिलेगा भोजन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, टिमरनी। वार्ड चौपाल के माध्यम से कई लोगों की निजी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। इन्हें प्रशासनिक व्यवस्था के अलावा मानवीय स्तर पर भी हल करने की पहल जिला कलेक्टर ऋषि गर्ग द्वारा की जा रही है। विगत दिनों टिमरनी में हुई एक वार्ड चौपाल में बेसहारा वृद्ध के समक्ष नियमित भोजन न मिलने की व्यक्तिगत समस्या को भी मानवता के स्तर से हल किया गया है। जानकारी के अनुसार गत 18 मार्च को वार्ड चौपाल में विकलांग देवलाल आत्मा ने कलेक्टर श्री गर्ग के समक्ष अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए। श्री देवलाल ने बताया कि मेरे परिवार में कोई भी नहीं बचा है। वहीं मैं विकलांग भी हूं। ऐसे में दो वक्त का भोजन तक नहीं मिल पा रहा है। जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने वार्ड चौपाल में संबंधित अधिकारियों को बेसहारा वृद्ध को मध्यान्ह भोजन से व्यवस्था बनाकर भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। निर्देश के पालन में मुख्य नगर परिषद अधिकारी राहुल शर्मा द्वारा मध्यान भोजन व्यवस्था अंतर्गत संबंधित श्री देवलाल को मध्यान भोजन से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। वृद्ध को दोनो समय भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक कर्मचारी भी नियुक्त किया गया है। जिसके माध्यम से अब देवलाल को प्रतिदिन घट बैठे भोजन उपलब्ध हो रहा है। देवलाल चन्ना ने कलेक्टर के कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply