अनोखा तीर, हरदा। जिले में कोरोना की दस्तक के बीच यहां स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सजग तथा हर चुनौती से निपटने के लिये तैयार नजर आ रहा है। खास बात यह कि पूर्व की तमाम कमियों की दूर करने के साथ ही इस बार जहां आवश्यक संसाधन जुटाने पर जोर दिया गया, वहीं जटिल कार्यो या यूं कहें कि जिन स्वास्थ्य सेवाओं में थोड़ा समय लगता था उन्हें पहले से ओर सरल बनाया है। इसकी मुख्य वजह मरीजों को समय-सीमा में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैयां कराना तथा स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में आत्मनिर्भरता बताया जा रहा है। इन सबके बीच सोमवार को शासकीय जिला अस्पताल में मॉकड्रिल का भी आयोजन हुआ। जिसका उद्देश्य इस बात को परखना कि आपात स्थिति में स्वास्थ्य अमला कितना सजग व तैयार है। वहीं कितने समय में स्वास्थ्य सुविधा बहाल की जा सकती है। मॉकड्रिल दौरान स्वास्थ्य अमला पूरी तरह तत्पर दिखा। इसके बाद चिकित्सक अस्पताल परिसर में स्थापित दोनों ऑक्सीजन इकाईयों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान यूनिट के मेन पैनल समेत उसके सप्लाई सिस्टम का जायजा लिया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा, डॉ शैलेन्द्र ठाकुर सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
मां-बेटा होम आइसोलेट
इधर, सोमवार को ही दो मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट दिखा। सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि आवश्यक जांच उपरांत मॉ और बेटे दोनों को होम आइसोलेट किया था। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार नजर रखे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को जांच दौरान मॉ और बेटा दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मॉ की उम्र 30 वर्ष व बेटा 4 साल का है।
स्वास्थ्य विभाग सचेत
कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सचेत दिखा। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार तैयारियों की दिशा में अस्पताल में ऑक्सीजन वाले 150 बेड तैयार हैं। वहीं तीनों ऑक्सीजन प्लांट भी चालू हैं। इसके अलावा बच्चों का एसएनसीयू समेत अलग से वार्ड स्थापित करने के लिये पर्याप्त साधन-संसाधन हंै। ऐसे समय पर उपयोगी सामान्य दवाएं तथा 1 हजार जांच कीट उपलब्ध है।
यह सावधानी जरूरी….
– भीड़ वाली जगह पर अनावश्यक ना जाएं
– संक्रमण के लक्षण दिखे तो तुरंत जांच कराएं
– घर से निकलते वक्त मास्क जरूर लगायें
– परामर्श बगैर दवाओं का उपयोग ना करें
– बार-बार साबुन से हाथ होते रहें
– बगैर हाथ धोये नाक व आंख को ना छूये
– सावधान रहें व दूसरों को जागरूक करें

