Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खरगोन

बकाया राशि जमा न करने पर 3 दुकाने सील और एक नल कनेक्शन किया विच्छेद

3 min read
Text Size:

 

खरगोन 22 मार्च 2023। वित्तिय वर्ष 2022-23 के लक्ष्यानुसार राजस्व वसूली कार्यवाही युद्ध स्तर पर जारी है। वसूली अभियान के तहत बुधवार को दुर संचार विभाग द्वारा बिल माग पत्र सूचना पत्र जारी करने पर भी बकाया 245000 रूपये होने से दूर संचार विभाग को प्रदाय 24 घंटे का नल कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया है। इसी क्रम में आनंद नगर में तीन दुकाने भी जिन पर 20000 रूपये से अधिक बकाया होने से सील की गई है। वसूली के दौरान लगभग 14 लाख की संपत्तिकर की तथा दुकान किराया की बकाया 296216 रूपये की राशि वसूली की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति प्रियंका पटेल ने बताया कि बकाया वसूली अभियान के तहत बकायादारों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करते हुवे जप्ती कुर्की की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। साथ ही बकायादारों से भी वसूलीकर्ता निरंतर वसूली के लिये प्रयासरत है बकाया जमा नहीं कराने पर दुकान किराया बकायाधारियों के विरूद्ध कार्यवाही प्रारंभ की जा चुकी है।

 

प्र. राजस्व अधिकारी महेश वर्मा ने बताया कि वसूली अभियान के तहत बुधवार 14 लाख रूपये की संपत्तिकर वसूली तथा 296216 की दुकान किराया की नकद वसूली की गई है। आनंद नगर में दो एवं एक दुकान जवाहर नगर में बकाया के कारण कुल 3 दुकाने सील की जाने की कार्यवाही में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया गया। इनमें श्री शंकरलाल गंगाराम जोशी आनंद नगर खरगोन बकाया 20946 रूपये, हेमलता शंकरलाल जोशी आनंद नगर खरगोन बकाया 20946 रूपये, मिश्रीलाल अनारसिंह जवाहर नगर छत बकाया 47047 रूपये का भुगतान बिल मांगपत्र, सूचना पत्र अंतिम सूचना जारी उपरांत भी नही किया जाने से अचल संपत्तियों सील की गई।वसूली टीम द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं किये जाने से डायवर्सन रोड पर स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर लगे 24 घंटे के नल कनेक्शन पर बकाया 245000 रूपये होने से नल कनेक्शन विच्छेद किया गया है।

 

राजस्व अधिकारी श्री महेश वर्मा ने बताया कि निकाय द्वारा वसूली के लिये युद्ध स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इसमें जप्ती, कुर्की, नल कनेक्शन विच्छेद करने तथा बकायादारों के नामों का सार्वजनिक प्रकाशन कराया जा रहा है। शासन लक्ष्यानुरूप वसूली करने के लिए निकाय द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी व शत प्रतिशत वसूली की जाने के प्रयास किये जाते रहेगे। बकायादारों के विरुद्ध ठोस कदम उठाते हुए किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाने के लिये निकाय वसूली अमला दृढ संकल्पित है। अवकाश दिवसों में वसूली काउंटर खुले रखे गए है।

 

नपा अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती प्रियंका पटेल द्वारा समस्त बकायादारों से अपील की है कि वे अपने समस्त बकाया करों, शुल्को, दुकान किराया, लीज रेंट आदि का भूगतान 31 मार्च के पूर्व कर दे। नगर पालिका द्वारा की जाने वाली अशोभनीय एवं दण्डात्मक कार्यवाही से बचें तथा एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दें।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply