Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खरगोन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मार्ग और वाहन पार्किंग के लिए यह रहेगा रूट चार्ट

1 min read
Text Size:

 

खरगोन 16 मार्च 2023। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को खरगोन जिले के अनकवाड़ी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और पैसा एक्ट के जन जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में समुचित व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने मार्ग एवं वाहन पार्किंग के लिए रूट चार्ट जारी किया है। यातायात प्रभारी श्री दिपेन्द्र स्वर्णकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान सभा में आने वाले समस्त वाहन सिरवेल रोड़ स्थित पार्किंग स्थल पर पार्क करेंगे। इनमें भगवानपुरा, धुलकोट और काबरी की तरफ से आने वाले वाहन अनकवाड़ी तिराहे से होते हुए सीधे सिरवेल रोड़ पर स्थित पार्किंग में पार्क करेंगे। इसी तरह खरगोन से आने वाले वाहन अनकवाड़ी तिराहे से होते हुए सीधे सिरवेल रोड़ पर स्थित पार्क में एवं सिरवेल-पिपलझोपा की तरफ से आने वाले वाहन भी सिरवेल रोड़ स्थित पार्क में पार्किंग करेंगे।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply