Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

परिवार कल्याण कार्यक्रम में पुरुषों की हो सहभागिता

2 min read
Text Size:

– जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशल
खण्डवा- जिले के सभी उपस्वास्थ्य केन्द्र पर पुरुष सहभागिता सम्मेलन आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में गुरुवार को खंडवा ब्लॉक के उपस्वास्थ्य केन्द्र जसवाड़ी, बेड़ियांव में परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष सहभागिता सम्मलेन का आयोजन किया गया। इसमें पुरुषों की सहभागिता पर जोर देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल ने कहा कि महिला नसबंदी की अपेक्षा पुरुष नसबंदी कम जोखिम एवं एक सरल विधि है। पुरूष नसबंदी एक बहुत ही आसान व सरल पद्धति है, जिसमें नसबंदी करने में मात्र 5 से 10 मिनिट का समय लगता है और पुरूष को भर्ती होने की भी आवष्यकता नहीं है और नसबंदी के बाद पुरूष अपने घर जा सकते है। इसमें किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है। महिला नसबंदी के अपेक्षा पुरूष नसबंदी बहुत ही आसान है पुरूष नसबंदी कराने पर रू. 3000 और प्रेरक को रू. 400 दिये जाते है। इसके अलावा ग्राम भामगड़, धरमपुरी, रामपुरा में भी पुरुष सहभागिता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पुरुष नसबंदी कराये हितग्राही व नव विवाहित दम्पत्ति, दम्पत्ति जिनके 1 या 2 बच्चे हैं, महिलायें जिन्होंने परिवार नियोजन का अभी तक कोई भी साधन नही अपनाया हैं, ऐसे दम्पती जिनका विवाह से 2 वर्ष बाद पहला बच्चा हुआ हो जिनके पहले बच्चे से दूसरे बच्चे मे कम से कम 3 वर्ष का अंतराल हो या दम्पत्ति ने एक या दो बच्चों के बाद स्थायी साधन अपनाया है इत्यादि मौजूद थे। ग्राम जसवाड़ी सम्मेलन में पुरुष नसबंदी अपना चुके नरेन्द्र सिंह चौहान व गणेश माली ने अपने अनुभव सांझा किए। इस दौरान सम्मेलन में डी.पी.एच.एन.ओ. श्रीमति अनिता शुक्ला, मीडिया अधिकारी श्री व्ही.एस. मण्डलोेई, सी.एच.ओ. सुचिता कटियारे, प्रियंका यादव, ए.एन.एम. उषा सोमवंशी, आशा सुपरवाइजर अर्चना राउत आशा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद थे।

296 Views
What do you think?

Leave a Reply