Skip to content
Friday, 23 October 2026
खरगोन

अब हर सप्ताह जल जीवन की होगी समीक्षा भी और सत्यापन भी

3 min read
Text Size:

जल जीवन मिशन अन्तर्गत 207 योजनाएं हुई पूरी

गर्मी में पेयजल से समस्याग्रस्त गांवों की संभावित सूची मांगी

खरगोन- जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में 734 योजनाएं स्वीकृत हुई है। जिनमें पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करानी थी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हो रहे कार्याें को लेकर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने शुक्रवार को विभाग के ऊपर से नीचे तक के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रभारी कार्यपालन यंत्री दीपक कुमार पचलैय्या द्वारा जानकारी प्रस्तुत की गई। स्वीकृत 734 योजनाओं का कार्य पूर्ण नहीं करा पाने के कारण कलेक्टर श्री वर्मा ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 6 माह में पूर्ण कराने के निर्देश होने के बावजूद पूर्ण नहीं हुए हैं। इस पर ठेकेदारों पर की गई कार्यवाही के बारे में जाना। लेकिन किसी भी ठेकेदार पर पेनल्टी नहीं की गई। इस पर भी बड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। पूरे मिशन के कार्याें को लेकर कलेक्टर श्री वर्मा ने नई रणनीति अपनाते हुए आगामी समय में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब से मिशन के कार्याें के लिए सम्बन्धित गांवांे के सरपंच, ठेकेदार, जनपद सीईओ और योजना से सम्बन्धित एसडीओ व उपयंत्री के साथ हर सप्ताह निगरानी व समीक्षा बैठक होगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, जलसंसाधन कार्यपालन यंत्री पीके ब्राम्हणे एवं विभाग के समस्त एसडीओ व उपयंत्री मौजूद रहे।

ग्राम सभा का भी सत्यापन आवश्यक होगा

योजना की पूर्णता को लेकर कलेक्टर श्री वर्मा ने विभाग से कहा कि पूर्णता से मतलब संबंधित गांव के नागरिकों के घर लगे नल में जल प्राप्त हो रहा हो। इसके लिए जरूरी है कि हैंड ओवर करने से पूर्व ग्राम सभा का आयोजन हो और उसमें प्रस्ताव पास हो। ग्राम सभाओं को बताए कि योजना के तहत पानी के स्त्रोत के लिए निर्माण हुआ, टंकी बनाई, पाइपलाइन डाली गई या जो जो कार्य हुए है उसके बारे में बताया जाए। कलेक्टर श्री वर्मा ने  कहा कि पूर्ण होने वाली योजनाओं का संचालन स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किया जाएगा।

स्कूलों और आंगनवाड़ियों में जल पहुँचने की सूची सम्बन्धित विभाग को दे

बैठक में आंगनवाड़ियों और स्कूलों में जल उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। 1958 शालाओं में जल उपलब्ध कराने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। इसमें से 1931 शालाओं में पानी उपलब्ध कराया गया है। जबकि 810 आंगनवाड़ियों में से 749 में कार्य पूर्ण करने की जानकारी बैठक में दी गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि पूर्ण हुए कार्याे की सूची सम्बंधित विभाग डीपीसी, डीईओ और महिला बाल विभाग की डीपीएम को भेजे।

अब तक स्वीकृत योजनाएं और पूर्ण हुई योजनाएं

जल जीवन मिशन अंतर्गत अब तक 734 योजनाओं की स्वीकृति दी गई थी। इसमें से 207 योजनाएं पूर्ण हुई है। 440 प्रगतिरत है और 6 अप्रारम्भ है। जबकि कार्य पूर्ण होने के बाद 128 योजनाएं हैंड ओवर की गई है।

आगामी बैठक में यह करना होगा

समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि आगामी बैठक 10 दिनों के भीतर होगी। इससे पूर्व विभाग जिन योजनाओं में समस्याएं आ रही है। उनकी सूची बनाकर प्रस्तुत करना। ऐसे कितने ग्राम हैं जिनमें गर्मी के समय में पेयजल की समस्याएं आ सकती है। साथ ही जहां पानी की समस्याएं है वहा स्थायी और अस्थायी विकल्प क्या हो सकते है ? साथ ही जो ठेकेदार कार्य नहीं कर रहे हैं उन पर कार्यवाही करने की हिदायतें दी है।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply