पीजी कॉलेज में साइबर क्राइम पर हुआ विशेष व्याख्यान, छात्रों को किया जागरूक

खरगोन। पीजी कॉलेज खरगोन में वर्ल्ड बैंक परियोजना के अंतर्गत भौतिक विभाग द्वारा गत दिवस बुधवार को साइबर क्राइम पर विशेष व्याख्यान का आयोजित किया गया। वहीं प्राचार्य डा आर. एस. देवड़ा ने विद्यार्थियों को साइबर-स्मार्ट बनने के लिए प्रेरित किया गया। एक्सपर्ट शासकीय होलकर महाविद्यालय इंदौर के कम्प्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप शर्मा डॉ. शर्मा ने बताया कि साइबर क्राइम ऐसी क्रिमिनल एक्टिविटी है जिसमें कंप्यूटर, नेटवर्क डिवाइस या नेटवर्क के जरिए ठगी की जाती है। ये कई प्रकार के होते है और साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहते हुए खुद को हानि होने से बचाया जा सकता है। जैसे कि वाट्सएप पर टू स्टेप वेरिफिकेशन, पब्लिक डोमेन में व्यक्तिगत जानकारी न डाले, ओटीपी किसी से भी शेयर न करे एवं समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. भटनिया ने भी छात्रों को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान का संचालन प्रो. दिनेश चौधरी ने एवं आभार ऐश्वर्या दिलावारे ने माना। इस अवसर पर प्रो. संतोष राठौड़, प्रो. अमीका बिर्ले, प्रो. शेफाली महाजन उपस्थित रहे।

211 Views

Leave a Reply