ब्रिज पर पोस्टर लगाने के मामले में कांग्रेसी नेता पर प्रकरण दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। रामनगर से बावडिय़ा तक बने करीब 2 किलोमीटर फ्लाईओवर को लेकर कांग्रेसी नेता प्रदीप चौधरी व उनके समर्थकों द्वारा आंदोलन किया गया था। आंदोलन के दौरान कांग्रेसियों ने विकास नगर से रामनगर तक रैली भी निकाली गई थी। ब्रिज पर जबरन ब्रिज का पोस्टर लगाकर उस पर लाल कलर से जबरन ब्रिज लिखा गया था। इतना ही नहीं मिठाई भी बांटी गई थी। उस दौरान कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उक्त ब्रिज को भोपाल चौराहे से रामनगर तक बनाया जाना था, लेकिन भाजपा ने अपनी हटधर्मिता से उक्त ब्रिज की जगह परिवर्तन कर उसे रामनगर से बावडिय़ा तक बनवा दिया। इधर, मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने शासकीय पुल को कुरूपित करने के चलते फरियादी महेश कुमार पिता रामचंद्र शर्मा (59) निवासी उज्जैन हाल मुकाम उपयंत्री, लोक निर्माण विभाग सेतु उपसंभाग फ्रिगंज पुल के नीचे उज्जैन की रिपोर्ट पर कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी व साथीगणों पर धारा-3 मप्र स.वि.नि.अधिनियम 1994 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल प्रदीप चौधरी को मामले में आरोपी बनाया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

145 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!