बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का फिर कमाल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा।

   कभी परीक्षा प्रवेशपत्र, कभी अंकसूची, कभी मायग्रेशन और कभी परीक्षा में प्रश्नपत्रों सहित उत्तरपुस्तिका आदि मेंर गड़बड़ी की शिकायतों के लिए बदनाम राजधानी भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी इस साल भी गड़बड़ी न करने पाए भला ऐसा कैसे हो सकता है। इस बार भी इस विश्वविद्यालय द्वारा कुछ ऐसा ही कमाल किया गया है। इसमें हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को अंग्रेजी में पर्चा दिए जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। अब अंग्रेजी मीडियम में दिए प्रश्नपत्र को वे हिंदी में हल करें या अंग्रेजी में, ऐसा धर्मसंकट पैदा होने से कई विद्यार्थियों ने अपनी उत्तरपुस्तिका कोरी ही छोड़ दी।

 

हर साल नई समस्या

 

जानकारी के अनुसार कुछ वर्षों पूर्व नर्मदापुरम संभाग के सभी महाविद्यालय मध्यप्रदेश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी “सागर विश्वविद्यालय” से जुड़े होने से यहां के विद्यार्थियों को कभी समस्या नहीं आई। मगर इसके बाद अस्तित्व में आई बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी ने इससे जुड़े सभी कालेजों को अपने साथ जोड़ लिया। इसके बाद हर साल कोई न कोई समस्या सामने जरूर आई है।

   क्या है मामला

 

जानकारी के अनुसार इस नए शिक्षा सत्र में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा “एमबीए” विषय के विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ किया है। दो दिन पूर्व हुई परीक्षा में यूनिवर्सिटी ने हिंदी माध्यम के परीक्षार्थियों को अंग्रेजी में पर्चा थमा दिया। इस कारण कई विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाए। हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को अंग्रेजी में पर्चा दिए जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। अब अंग्रेजी मीडियम में दिए प्रश्नपत्र को वे हिंदी में हल करें या अंग्रेजी में, ऐसा धर्मसंकट पैदा होने से कई विद्यार्थियों ने अपनी उत्तरपुस्तिका कोरी ही छोड़ दी।

237 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!