Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

डाली विश्नोई ने कर्नाटक में जीते दो गोल्ड, एक सिल्वर व एक ब्रांज

1 min read
Text Size:

हरदा । जिले के अबगांवकलां निवासी डाली पिता महेश विश्नोई (मांजू) ने ग्यारहवीं नेशनल कयाकिंग केनोइंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीते। प्रतियोगिता का समापन रविवार को देश के कर्नाटक में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ 22 फरवरी को किया गया था, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी शामिल हुए। गौरतलब है कि डाली विश्नोई ने इससे पहले भोपाल और उत्तराखंड में हुई नेशनल प्रतियोगिता में भी सिल्वर और ब्रांज मेडल जीते थे। डाली की इस उपलब्धि पर बेथल पब्लिक स्कूल भोपाल की डायरेक्टर वत्सला थामस, वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच पीजूष बरोई, अंकुश शर्मा सहित विश्नोई समाज, परिजनों, हरदा और भोपाल के साथी खिलाड़ियों ने हर्ष जताते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए डाली भोपाल से ट्रेन के माध्यम से 21 फरवरी को रवाना हुई थी। कर्नाटक में 24, 25 और 26 फरवरी को तीन दिन नेशनल प्रतियोगिता आयोजित की गई। समापन के बाद डाली रविवार शाम को अपनी पूरी टीम के साथ कर्नाटक से भोपाल के लिए रवाना हुई।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply