प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर अस्पताल में मरीजों को फल बांटे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया के जन्मदिवस के अवसर पर युवक कांग्रेस द्वारा सह प्रदेश प्रभारी मानसिंह राठौर एवं युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल के नेतृत्व में शासकीय चिकित्सालय टिमरनी में फल-कंबल वितरण किया। इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस के द्वारा मुंह से जोड़ो यूथ जोड़ो-हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत सेक्टर मंडल यूथ कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त करने के लिए प्रदेश के सह प्रभारी मान सिंह राठौर ने ग्राम सोडलपुर में बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, रामदास रायखेरे, पूर्व जिला प्रवक्ता राजेंद्र सोलंकी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सोनकिया, वीरेंद्र राजपूत, रितु सोलंकी, गोलू रात्रि, गोलू कौशल, चंदन कुशवाह, युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनुराग प्रतापसिंह, विधानसभा अध्यक्ष अमित पाटिल, विधानसभा उपाध्यक्ष अतुल टाक, मयंक पटेल, राजेश योगी, कमलसिंह धुर्वे, अंकित यादव, अक्षय पारे, राम भाटी, सनी अग्रवाल, शाहिद अली, निखिल घूरे, उपदेश जैन, नईम खान सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

320 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!