Skip to content
Saturday, 17 October 2026
सभी

सभी देवा लयो शिवा लयो एवं भंडारा स्थलों पर पेयजल* व्यवस्था एवं टैंकरों की व्यवस्था करें श्री तिवारी

2 min read
Text Size:

*आठनेर मुकेश सोनी*

नगर के सभी शिवालयों देवालय में आज स्वयं मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी द्वारा नगर भ्रमण कर सभी मंदिरों का जायजा लिया एवं जहां-जहां भंडारा प्रसादी का आयोजन नगर वासियों द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर किया जा रहा है वहां स्वच्छता एवं पेयजल टैंकरों की व्यवस्था करने के आदेश कर्मचारियों को दिए हैं उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की जहां-जहां ड्यूटी लगी है वह अपनी ड्यूटी पूर्ण रूप से एवं सभी देवालय स्थानों पर भंडारा प्रसादी के बाद निकलने वाले कचरे को तुरंत उठाकर ट्रेंचिंग ग्राउंड पर डालें एवं पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ रखें जिससे भंडारा प्रसादी में कोई व्यवधान उत्पन्न नहो श्री तिवारी ने आज नगर के शिव मंदिर मठ छोटा बस स्टैंड भैंसदेही रोड नागदेव मंदिर बैतुल रोड नागदेव मंदिर बागेश्वर धाम मंदिर सहित विकास नगर के शिव मंदिर एवं अन्य सभी मंदिरों का जायजा लिया उन्होंने भंडारा प्रसादी वितरित होने वाले शिवालय पर तुरंत टैंकर से पेयजल व्यवस्था करने के भी दिशानिर्देश कर्मचारियों को दिए हैं उन्होंने कहा कि भंडारा प्रसादी के तुरंत बाद पत्तल दोने आदि सभी डस्टबिन में समितियां डलवा दें जिससे हमारे कर्मचारी कचरा गाड़ी लेकर आ कर तुरंत इसे ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचा देंगे सभी मंदिरों में उन्होंने जाकर देखा यहां साफ-सफाई की व्यवस्था मंदिर के तरफ चारों और स्वच्छता बनाने हेतु मंदिर समितियों एवं नगर परिषद के कर्मचारियों को उन्होंने दिशा निर्देशदिए उन्होंने कहा कि दर्शन करने आने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों को मंदिर के आसपास कहीं भी कचरा नजर ना आए एवं भंडारा प्रसादी वाले मंदिरों में भंडारा प्रसादी के बाद पेयजल की त्वरित व्यवस्था एवं टैंकरों की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु श्री तिवारी जी ने अधीनस्थ कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए हैं

104 Views
What do you think?

Leave a Reply