Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
सभी

धामनगांवरेणुका धाम पहुंचे पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे मत्था टेक माता से लिया आशीर्वाद

1 min read
Text Size:

 *आठनेर मुकेश सोनी* 

गुरुवार को अपने अल्प प्रवास पर आठनेर से गुदगांव के लिए जाते समय पूर्व मंत्री सुखदेवजी पांसे लगभग एक घंटा मां रेणुका धाम धामनगांव में रुक कर माता रेणुका के श्री चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद लिया ज्ञात रहे कि पूर्व मंत्री श्री सुखदेव जी पांसे सर्वप्रथम 2003 में मासोद विधानसभा से विधायक चुने गए थे तब उन्होंने बाकुड पंचायत के ग्राम रेणुका खापा में 1 सीसी रोड विधायक निधि से स्वीकृत किया था वह रोड माता रेणुका धाम के दरबार भी जाता है श्री पांसे का 2003 से माता रेणुका के मंदिर से आस्था एवं लगन जुड़ी हुई है आज भी उन्होंने माता रेणुका के मंदिर पहुंचकर मंदिर का जायजा लिया एवं मंदिर परिसर में जो निर्माण कार्य समितियों द्वारा चल रहे है उन्हें और सुचारू एवं व्यवस्थित करने के लिए समिति के सदस्यों से चर्चा की एवं जो भी इसमें सहयोग लगेगा उन्होंने पूर्ण सहयोग की बात की उनके साथ उनके अनुज हनुमंतराव जी पांसे एवं अन्य ग्राम वासी उपस्थित थे

85 Views
What do you think?

Leave a Reply