Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी के प्रायस रंग लाए हिडली सड़क मार्ग डामरीकरण कार्य शुरू। 

1 min read
Text Size:

 

आठनेर से सुखी गांव हिडली रोड के लंबे समय से डामरीकरण प्रस्तावित था जो महीनों से बंद पड़ा था क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी के प्रयासों का असर ऐसा हुआ कि 29 जनवरी के बाद तत्काल यहां पर सड़क निर्माण कार्य करने की कंपनी ने इसे पुनः दोबारा शुरू कर दिया है गौरतलब है कि आभार यात्रा के दौरान ग्रामीणों द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से जिला पंचायत सदस्य को बताया था जिस पर जिला पंचायत सदस्य द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना के जीएमयोजना के जी एल एन राय से चर्चा कर समस्या से अवगत कराया था इसकी जानकारी स्वयं वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा गायकी ने दी है बताया है कि जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम सुखी गांव से हिडली मार्ग पर डामरीकरण प्रस्तावित किया गया था लेकिन ठेकेदार के द्वारा काम बंद कर दिया था जिसे दोबारा शुरू करने के लिए जिला पंचायत सदस्य के द्वारा लगातार इस मामले में जिला कलेक्टर एवं अन्य उच्च अधिकारियों की मदद ली इसे दोबारा शुरू करने के लिए लगातार क्षेत्र की जनता भी मांग की गई थी आवागमन करने वाले राहगीरों ने क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी के प्रति धन्यवाद प्रेषित किया है।।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply